spot_img
HomeNewsभारतीय प्रतिनिधिमंडल रूस के यूएफ़ा पहुँचा; भारत–रूस द्विपक्षीय सहयोग पर उच्चस्तरीय चर्चाएँ

भारतीय प्रतिनिधिमंडल रूस के यूएफ़ा पहुँचा; भारत–रूस द्विपक्षीय सहयोग पर उच्चस्तरीय चर्चाएँ

मंत्रिमंडल के निर्देशानुसार गठित एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल रूस के यूएफ़ा शहर पहुँचा, जहाँ विभिन्न मंत्रालयों और संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने संबंधी महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

प्रतिनिधिमंडल में श्री अनुज, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित नेशनल अवॉर्डी एवं दिल्ली के घुम्मन हेरा निवासी, विशेष रूप से शामिल रहे। अपनी भागीदारी के दौरान श्री अनुज ने रूस सरकार के अधिकारियों के साथ युवा विनिमय कार्यक्रम, विश्वविद्यालय स्तरीय सहयोग, व्यापार एवं निवेश अवसरों, तथा द्विपक्षीय सांस्कृतिक और आर्थिक सहभागिता पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

उन्होंने अवगत कराया कि रूस की संबंधित संस्थाओं ने भारत के साथ युवाओं, शिक्षा, खेल तथा व्यवसाय के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में गहरी रुचि व्यक्त की है।

यह यात्रा ऐसे समय में संपन्न हो रही है जब नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में आयोजित 23वीं भारत–रूस वार्षिक बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को मौजूदा सैन्य एवं रक्षा साझेदारी से आगे बढ़ाते हुए बहुआयामी सहयोग की नई दिशा प्रदान की गई है।

प्रतिनिधिमंडल में श्री राकेश बग्गा (उपाध्यक्ष, भाजपा पंजाब), श्री निखिल चंगवानी, श्री प्रकाश चंद्र भाटी, श्री लाडू लाल जाट, श्री कुलदीप सिंह एवं श्री सनी मालिक भी सम्मिलित रहे तथा उन्होंने विभिन्न सत्रों में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

भारत–रूस संबंधों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा द्विपक्षीय सहयोग को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Indian Delegation with Liana Suffiyana, Women Business Chamber of Commerce

visit

Ig
https://www.instagram.com/anuj.phalswal?igsh=MXF3Z3djcTg4eWk3Yw==

LinkedIn
https://www.linkedin.com/in/anujanuj?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app

Fb
https://www.facebook.com/share/1CCi4vxtXJ/

 

spot_img